फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की खबर-City

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों को 24 से 29 तक नहीं मिलेगी छुट्टी
विज्ञापन

झांसी। रक्षाबंधन पर रोडवेज के ड्राइवरों, कंडक्टरों व डिपो के कर्मचारियों को 24 से 29 अगस्त तक कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि, रोडवेज ने इनके लिए प्रोत्साहन स्कीम घोषित कर दी है। यात्रियों की अधिकता होने पर अतिरिक्त बसें चलायी जाएंगी, इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन 26 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पडे़, इसके लिए रोडवेज ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एआरएम रामलवट के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ने पर समथर, कानपुर, गरौठा सहित कई मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ड्राइवरोें व कंडक्टरों की कमी न झेलना पडे़, इसके लिए 24 से 29 अगस्त तक किसी भी प्रकार के अवकाश लेने पर रोक लगा दी गयी है। प्रोत्साहन स्कीम के अंतर्गत चालक - परिचालक के छह दिन में 1800 किलोमीटर गाड़ी चलाने पर 1200 रुपये, संविदा कर्मियों को इससे अतिरिक्त किलोमीटर गाड़ी चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर दिया जाएगा। डिपो में बसों के मैंटीनेंस कर्मचारी को छह दिन ड्यूटी करने पर 500 रुपये एकमुश्त मिलेंगे। उनके अनुसार यात्रियों को बसों के बारे में जानकारी मिले, इसके लिए कंट्रोल बना दिया गया है। जिसका नंबर 0510 - 2444970 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें