फुटबाल के फाइनल में जीता बीयू
- उरई के जमुना देवी नरेशचंद्र महाविद्यालय को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बा स्थित श्रीराम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता में बीयू की टीम ने उरई के जमुना देवी नरेशचंद्र महाविद्यालय की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का पहला मैच जमुना देवी नरेशचंद्र महाविद्यालय उरई और नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के मध्य खेला गया। जिसमें जमुना देवी कॉलेज की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में बंशीधर महाविद्यालय उरई की टीम ने अभिनव प्रज्जा महाविद्यालय की टीम को 2-0 से हरा दिया। पहले सेमीफाइनल में जमुना देवी उरई की टीम ने रामकृष्ण महाविद्यालय कुरारा की टीम को 3-0 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में बंशीधर कॉलेज उरई की टीम को हराकर बुंदेलखंड विश्वविद्यायल की टीम विजयी रही। फाइनल में बीयू की टीम ने जमुना देवी महाविद्यालय उरई की टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, धर्मेंद्र दीक्षित, मिर्जा अनवर, पुष्पेंद्र धुरिया व सूरजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।