जीएसटी से घमासान, नहीं बेच रहे सस्ता सामान
सब हेड: अभी पुराना स्टॉक ही निकाल रहे हैं थोक विक्रेता
क्रासर
किराना व्यापारी ग्राहकों को नहीं दे रहे बिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जीएसटी में रोजमर्रा जरूरत की कई वस्तुएं सस्ती हुई हैं। मगर, व्यापारी नई दरों की जगह पुराने रेट पर ही माल बेच रहे हैं। जीएसटी से बचने के लिए किराना व्यापारी अपने ग्राहकों को बिल नहीं दे रहे हैं, वहीं थोक व्यापारी पुराना स्टॉक ही बेच रहे हैं। इससे लोगों को जीएसटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
थोक व्यापारी हमेशा अपने गोदाम में करोड़ों रुपये का माल स्टॉक में रखते हैं, ताकि उनका टर्नओवर घूमता रहे और बाजार में माल की समस्या भी नहीं हो। चूंकि, जीएसटी लगने के बाद कारोबारियों को नए-नए नियमों ने जकड़ लिया है। इस कारण थोक व्यापारी अभी स्टॉक में रखा माल की छोटे दुकानदारों को दे रहे हैं। इससे बाजार में पता नहीं चल पा रहा है कि जीएसटी में असल में किन वस्तुओं के दाम बढ़े और किन पर घटे? साथ ही दुकानदार दो सौ से रुपये का सामान लेने पर बिल भी जारी नहीं कर रहे हैं।
फोटो
प्रिंट रेट पर ही बेच रहे माल
जीएसटी लगने के बाद क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ पता नहीं लग रहा है? अभी पुराने स्टॉक का ही माल उन्हें मिल रहा है। उसी प्रिंट रेट पर माल बेच रहे हैं।
भगवती प्रसाद, किराना व्यापारी
फोटो
रेटों पर ज्यादा असर नहीं
कंपनी अभी पुराने रेट पर ही माल भेज रही है। हालांकि, इससे यह नहीं कहा जा सकता कि आगे रेट नहीं बढ़ेंगे। चूंकि, जीएसटी लगने के बाद से अब तक बाजार में तेजी नहीं आई हैं। बाजार में मांग बढ़ने पर रेट बढ़ सकते हैं।
मनीष साहू, थोक व्यापारी
इन वस्तुओं के रेट पर नहीं पड़ा खास असर
जीएसटी में शहद, खुला पनीर, लस्सी, दही, दूध, अंडे, गुड़, बिना मार्का बेसन, बिना मार्का मैदा, बिना मार्का मैदा, बिना मार्का आटा, खुले खाद्य अनाज, चीनी, चायपत्ती, कॉफी के भुने दाने, खाद्य तेल, स्किम्ड दूध पाउडर, शिशुओं के लिए दूध का आहार, पैक्ड पनीर, काजू, किशमिश, जूते-चप्पल, कपड़े, अगरबत्ती, कॉयर मैट, मक्खन, घी, बादाम, फ्रूट जूस, पैक्ड नारियल पानी, अचार, मुरब्बा, चटनी जैम, जैली छाता, मोबाइल, केश तेल, टूथपेस्ट, साबुन, पास्ता, कॉर्न फ्लैक्स, सूप, आइसक्रीम, टॉयलेट्रीज, कंप्यूटर और प्रिंटर के रेटों में अभी तक कोई खास असर दिखाई नहीं पड़ा।
प्रमुख वस्तुओं के रेट (रुपये में)
वस्तु पहले अभी
नमक 18 18
आटा 20 20
दाल अरहर 80 72
बेसन 80 80
चीनी 41 42
मैदा 25 25
सूजी 28 28
तेल सरसों 105 100
जीरा 240 245
पोहा 35 35
दो सौ ग्राम में पैक्ड सामग्री
धनिया 48 37
हल्दी 46 46
मिर्च 60 55
--------------