सिविक एमीनिटीज
---------------
सफाई कर्मचारियों को मास्क, जेई और एचआई को वायरलेस
सब हेड: विशाखापट्टनम की तर्ज पर हाईटेक होंगे नगर निगम अफसर
क्रासर
नगर आयुक्त ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जल्द ही शहर के सफाई कर्मचारी मास्क लगाए और अवर अभियंता (जेई) और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (एचआई) वायरलेस सैट से लैस नजर आएंगे। पिछले दिनों विशाखापट्टनम गए नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने वहां के नगर निगम के काम करने के तरीके को यहां लागू करने का निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त पिछले दिनों विशाखापट्टनम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उन्होंने वहां देखा था कि अवर अभियंता व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को वायरलेस सैट दिए गए हैं। यह सैट 20 किलोमीटर के दायरे में काम करते हैं। इसमें न तो सिग्नल का कोई झंझट है और न ही मोबाइल फोन इंगेज रहने की समस्या है। अभी अफसर सीयूजी मोबाइल फोन से बात करते हैं। कई बार अफसरों के फोन इंगेज हो जाते हैं तथा नॉट रीचेबल बताने लगते हैं, जिससे संबंधित अफसर तक बात नहीं पहुंच पाती है। इसलिए अब फील्ड में रहने वाले अफसरों को वायरलेस सैट दिए जाएंगे।
इसके अलावा सफाई कर्मियों को मास्क दिए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों पर गंदगी से फैलने वाले वैक्टीरिया हमला न कर सकें। इससे यह भी पता चल सकेगा कि कौन सा सफाई कर्मचारी फील्ड में काम कर रहा है और कौन सा कर्मचारी गायब है। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही अफसरों को वायरलेस सैट दिए जाएंगे।