फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल में 91 शस्त्र लाइसेंस बने तीन गुना हुए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में खासी कंजूसी की जा रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले डेढ़ साल के दरम्यान जनपद में महज 91 लोगों को ही नए शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए, जबकि इस अवधि में 272 लाइसेंस निरस्त किए गए।
विज्ञापन

जिले में 20,256 लोगों के पास लाइसेंसी असलहा हैं। बावजूद, चार हजार से अधिक लोगों को और इसकी दरकार है। इनके आवेदन अलग-अलग पटलों पर लंबित पड़े हुए हैं। किसी का आवेदन थाने से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, तो कोई तहसील की रिपोर्ट लगवाने के लिए चक्कर काट रहा है। नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने के मामले में प्रशासन हाथ खींच कर काम कर रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले डेढ़ साल के दरम्यान प्रशासन के पास एक हजार से अधिक आवेदन पहुंचे, लेकिन इनमें से 91 के ही शस्त्र लाइसेंस पर मुहर लगाई गई। जबकि, इस अवधि में 272 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए।
अपराध में संलिप्तता पर 105 का छिना असलहा
झांसी। डेढ़ साल में निरस्त किए गए 272 शस्त्र लाइसेंसों में से 105 ऐसे हैं जिनमें लाइसेंसधारियों की विभिन्न आपराधिक वारदातों में संलिप्ता सामने आई थी। इस पर उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जबकि, 167 शस्त्र उनके निरस्त किए गए जिनके पास दो से अधिक शस्त्र थे। नए नियम के मुताबिक अब कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो लाइसेंस ही हासिल कर सकता था। जबकि, पहले एक व्यक्ति को तीन लाइसेंस तक दे दिए जाते थे।
विज्ञापन

पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा जांच किए जाने के बाद ही शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाते हैं। वास्तविक जरूरतमंद को ही लाइसेंस जारी किया जाता है। इसके अलावा लाइसेंसधारी की आपराधिक मामले में संलिप्तता सामने आने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें