फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 90 शिक्षक सीख रहे नवाचार के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरसी में शिक्षकों को एनसीईआरटी का पांच दिवसीय दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। खंड शिक्षा कार्यालय बंगरा के बीआरसी सभागार में शिक्षकों को नवाचार के तरीके सिखाए जा रहे हैं। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 9 विकसित पाठ पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच चल रहा है। जिसमें 90 शिक्षकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तृतीय दिवस के अवसर पर शिक्षकों को गणित एवं हिंदी विषय में प्रयोग होने वाली शिक्षक संदर्शिका को बड़ी बारीकी से समझाया गया। प्रशिक्षण में चरणबद्ध तरीके से जिसमें मैं करूं, हम करें, आप करें, आप स्वयं करें जैसे जिम्मेदारियां के क्रमिक हस्तांतरण के बारे में जानकारी दी गई। कार्य पुस्तिका पर किस प्रकार से शिक्षकों की समझ विकसित हो, इसके लिए पत्र बनवाए गए और उनकी प्रस्तुति को करवाया गया। इस अवसर पर संदर्भदाता के रूप में बसंत कुमार निरंजन, रजनीश मौर्य, दिनेश कुमार यादव, सचिन कुमार, देवेश हरि के नेतृत्व में प्रशिक्षण सुचारु रूप से चल रहा है। द्वितीय दिवस के प्रतिवेदन को नेहा वर्मा और राजेंद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें