फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना का बढ़ा खतरा, नौ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का खतरा फिर से बढ़ गया है। मंगलवार को नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्वाधिक छह केस मऊरानीपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा झांसी कैंट और भेल से भी पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 10501 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस महीने में एक दिन में सर्वाधिक केस मंगलवार को सामने आए हैं। दिनभर में 1890 सैंपलों की जांच की गई। इसमें सर्वाधिक 1643 सैंपल एंटीजन किट से जांचे गए। जबकि, आरटीपीसीआर मशीन से 145 और ट्रूनेट से दो नमूनों की जांच हुई। जांच में नौ संक्रमित पाए गए हैं। भेल के 44 वर्षीय व्यक्ति, मऊरानीपुर के गरौठा चौराहा के पास निवासी 28 वर्षीय युवक, मऊरानीपुर के ही छतरपुर मार्ग के पांच युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा झांसी कैंट का एक युवक और बालक भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें