फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी, 84 नये मरीज मिले, एक की मौत

Thu, 10 Sep 2020 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बुधवार को 84 नये मरीज सामने आए, जबकि इस महामारी से एक की मौत भी हुई है। अब तक 5234 लोग इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा 112 की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन


झांसी में कोरोना का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में 1853 नमूनों की जांच हुई और इनमें 84 पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब तक 5234 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3851 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इनमें से 41 की बुधवार को छुट्टी हुई।

वर्तमान में जिले में 861 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। जिले का रिकवरी रेट 81.41 प्रतिशत है। 137 को छोड़कर बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, इस महामारी के शिकार 112 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें