मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 82.05 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास व 34.21 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया।
जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत झांसी से उन्नाव बालाजी मार्ग का 18.62 करोड़ रुपये से चौड़ा करने का काम, बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कॉलेज में 9.55 करोड़ रुपये से उप्र आवास एवं विकास परिषद की निर्माण इकाई द्वारा बनाया गया 144 सीटेड ब्वायज हॅास्टल, 5.44 करोड़ रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर और 59.29 लाख रुपये से जिला पंचायत द्वारा कराया गया सुजवा से धवारी तक सड़क का अवशेष कार्य का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कटेरा देहात के पुराने हाईस्कूल से टेहरका रेलवे स्टेशन तक संपर्क मार्ग, बुंदेलखंड विकास निधि से ग्राम परेछा संपर्क मार्ग, समथर-दबोह मार्ग से बुढ़ेरी खुर्द संपर्क मार्ग, पहाड़पुरा से मोंठ संपर्क मार्ग, ककरबई मार्ग से चकाडोरी मंदिर तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, कुम्हरिया से फतेहपुरा संपर्क मार्ग, महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में डीईआईसी भवन का निर्माण, मेडिकल कॉलेज में सड़कों पर डामर डलवाने का काम, मेडिकल कॉलेज में अमरिट फार्मेसी का निर्माण, मऊदेहात में धमना बाईपास रोड से गुरसराय रोड तक निर्माण, कुटैरा मेन रोड से सियामाता मंदिर तक सड़क निर्माण, ग्राम चकारा से बम्हौरी संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्राम झबरा से जखनवारा तक सड़क निर्माण कार्य, ग्राम कोटी से संतपुरा होते हुए रसीना तिगैला संपर्क मार्ग का निर्माण, सेरसा से बाबई संपर्क मार्ग, बरगांव खुगार से परसुवा संपर्क मार्ग, ग्राम इंदी से सरसेंड़ा को जोड़ते हुए सड़क निर्माण, खिरिया धवारी से रनयारा तक संपर्क मार्ग, ग्राम भानपुरा से मध्यप्रदेश की सीमा तक संपर्क मार्ग, देवरी सिंहपुरा से काल भैरव मंदिर से कुशवाहा खिरक सड़क निर्माण, फोर लेन से ग्राम गुढ़ा संपर्क मार्ग, टूका गांव से सरवों तक सड़क का अवशेष भाग का निर्माण,
पथरई बांध की मुख्य नहर से घाट रजपुरा तक सड़क निर्माण कार्य, समथर दबोह मार्ग से बुढ़ेरी खुर्द संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, गोवंश स्थलों का विकास कार्य कराने के लिए ब्लाक बंगरा के पठाकरका, बबीना के पलींदा, बड़ागांव के बचावली बुजुर्ग, मोंठ के कुम्हरार, बामौर के कुड़री, चिरगांव के इटवा, मऊरानीपुर के कुरैचा नाका व बड़ागांव के दिगारा में गोशाला का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।