एसएसपी ने 25 लोगों को सौंपे मोबाइल
झांसी। महानगर में कई लोगों ने अपने मोबाइल गिरने या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद वह उम्मीद भी छोड़ चुके थे कि उनके मोबाइल मिलेंगे लेकिन शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने 25 लोगों बुलाकर उनको मोबाइल सुपुर्द किए। इससे सभी के चेहरे खिल गए। सर्वलांस टीम के जरिये सभी मोबाइल बरामद किए गए हैं। सभी मोबाइलों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।
मोबाइल चोरी होने और खोने की शिकायत लोगों ने एसएसपी से की थी। जहां उन्होंने स्वॉट व सर्वलांस टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय को बरामद करने की जिम्मेदारी सौैंपी। टीम ने एक माह के भीतर अलग-अलग स्थानाें से 25 मोबाइल बरामद कर लिए। शुक्रवार को एसएसपी ने अपने कार्यालय बुलाकर आवास विकास कॉलोनी निवासी बृजेंद्र सिंह गौर, शिवाजी नगर निवासी सुप्रिया सोनी, मेडिकल कॉलेज निवासी डॉ. इंदु सक्सेना, अर्चना यादव, पुलिस लाइन निवासी कमलेश कुमार, लोकेश कुमार, चिरगांव निवासी आकाश गुप्ता, शिवाजी नगर निवासी विमल कुमार, तालपुरा निवासी पूनम यादव, आशिक चौराहा निवासी अमित श्रीवास्तव, बड़ाबाजार निवासी महर्षि तिवारी, नई बस्ती निवासी निधि साहू, अरुण गोस्वामी, कासिम अली, दिव्यांशू साहू, फहीम खान, धीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, बलवंत सिंह, दिनेश सिंह, कालका प्रसाद, प्रतीक द्विवेदी, जगदीश यादव, अशोक कुमार व पवन कुमार गुप्ता को मोबाइल सौंपे। टीम में दुर्गेश चौहान, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार, सत्यपाल सिंह, योगेंद्र चौहान, शैलेंद्र चौहान, पद्म गोस्वामी, प्रदीप सेंगर भी मौजूद रहे।