विकास योजनाएं तेजी से पूरी कराई जाएंगी
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने बताया कि मंडल में कई नई रेल लाइनों को डालने का काम चल रहा है। इनको गति देने के लिए निगरानी शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर जो कायाकल्प के काम चल रहे हैं उनको भी जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए रेल मंडल में झांसी - कानपुर डबल ट्रैक, झांसी- मानिकपुर डबल ट्रैक, आगरा से बीना के बीच थर्ड ट्रैक डालने जैसी बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन कामों पर निगरानी रखने की बहुत आवश्यकता है। साथ ही रेलवे बोर्ड ने भी रेल पटरियों के कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा है, ताकि जिस उद्देश्य से उनका निर्माण चल रहा है। वह जल्दी पूरा हो सके। मंडल से गुजरने वाली ट्रेन और मालगाड़ियों का समय पालन और संरक्षा पर जोर रहेगा। सभी अफसरों को धीनस्थों के साथ तालमेल बनाकर काम करने को कहा गया है। कर्मचारी कल्याण और यूनियन की मांगों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।