शतरंज में मनु, कर्णिका व पूर्वी विजयी
झांसी।
जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में शतरंज की प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए झांसी टीम के चयन क ो लेकर अंडर 11 व अंडर 15 बालक - बालिकाओं ने ट्रायल्स में हिस्सा लिया। इसमें तीन राउंड की प्रतियोगिताओं के बाद अंडर 11 में मनु पथैरिया, अभिरल साहू, बालक वर्ग के अंडर 15 में मनु पचैरिया, सोमिल गुप्ता, बालिका वर्ग के अंडर 15 में कर्णिका साहू, पूर्वी राजपूत विजयी हुए। इस अवसर पर सचिव अतुल निगम, दीपक कुमार, रुद्र शरण श्रीवास्तव, हिमांशु चंद्र साहू, हरीओम साहू, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।