बालकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
झांसी। युवा ब्राह्मण महासंघ एवं भगवान परशुराम जयंती समारोह महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर बड़ागांव गेट बाहर स्थित हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की गई। फरसा का पूजन हुआ और बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक ऋति से कराया गया।
यज्ञोपवीत अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित चिंतामणि दुबे ने कहा कि यज्ञोपवीत से शुद्धि और दोष निवारण होता है। इंद्रियों संयमित होती है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, कालीचरण जारौलिया, प्रदीप शर्मा, श्रीराम पुरोहित, राजेंद्र पचौरी आदि मौजूद रहे।