फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल, रात में बरसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर छाए रहे बादल, रात में बरसा पानी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार की सुबह से आसमान में छाए बादल देर शाम झमाझम बरसे। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। गेहूं की फसल में यह पानी पड़ने से उसका दाना मजबूत हो जाएगा, जबकि अन्य फसलों पर इसका असर नहीं होगा। बृहस्पतिवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
जाड़े के तेवर बिलकुल ढीले हो गए हैं। तापमान भी अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। शीत ऋतु के आखिरी पड़ाव पर बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। लेकिन, रात होते- होते बादल बरसने लगे और बीस मिनट तक तेज बरसात हुई। आधे घंटे बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई। बिजली चमकने और गड़गड़ाहट के साथ पानी काफी देर रात तक गिरता रहा। इस बीच महानगर की बिजली भी गुल रही। बारिश और सर्दी बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तापमान अधिकतम 25, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम 6 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम 6 डिग्री और रविवार को अधिकतम 22 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें