फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला समेत दो लोगो ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला समेत दो लोगो ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जिला में दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला समेत दो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला सुरईघाट स्थित कांशीराम कालोनी निवासी महिला हेमलता (30) पत्नी नारायण सिंह लोधी का पति मंगलवार देर शाम सिलाई के कपड़े देने बाजार गया हुआ था। इस दौरान हेमलता अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली थी। तभी वह किसी बात से परेशान अचानक कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यह देख उसकी पुत्री अवनी ने पिता को फोन कर इस बात की जानकारी दी और शोर-गोल सुनकर मुहल्ले वासी भी आ गए, जिन्होंने खिड़की से झांक कर देख तो हेमलता का शव कुंदे पर दुपट्टा, रस्सी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचते ही पति नारायण ने पड़ोसियों की मदद कमरे का दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं थाना पाली अंतर्गत ग्राम एरावनी निवासी जितेंद्र (26) पुत्र सोहन सिंह लोधी ने बीती रात अपने घर में लगे टीन शेड के पाई से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि उसके पिता सोहन के नाम केसीसी का करीब तीन लाख रुपए का कर्ज है, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में चल रहा था और इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बेटे हैं और वह खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें