फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शौचालय दिवस पर होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी। विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को जन आंदोलन के रूप में लेते हुए इस पर ध्यान केंद्रित किया जाना है। इसी सिलसिले में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ग्राम पंचायतों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बैठकें, घर-घर जनसंपर्क, स्वच्छता रैली समेत अन्य गतिविधियां होंगी। इन्हीं गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आधार पर भारत सरकार की वेबसाइट पर फोटो, वीडियो और अन्य अभिलेख अपलोड किए जाएंगे। इसी आधार पर दस सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश भर में स्वच्छता को लेकर चल रहे अभियान के दौरान जिलों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा रहा है। अब जनसमुदाय को व्यवहार बदलने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। इसलिए विश्व शौचालय दिवस पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने शासनादेश जारी कर कहा कि सूचना, शिक्षा एवं संचार माध्यमों से बायोगैस, कंपोस्ट खाद के गड्ढे और डस्टबिन का उपयोग करने के बारे में बताने की जरूरत है। विश्व शौचालय दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसमुदाय की सहभागिता के लिए ग्राम पंचायतों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय की बैठकें, घर-घर जनसंपर्क, स्वच्छता रैली और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले स्वच्छाग्राहियों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत घरों पर खुले में शौचमुक्त भारत के साइन बोर्ड लगाए जाएं, दो गड्ढे वाले शौचालय को मॉडल के तौर पर पंचायत घरों में प्रदर्शित किया जाए। नीले और हरे डस्टबिन के जरिए सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग किया जाए। प्रतियोगिता तथा अन्य गतिविधियों की सूचनाएं व फोटो भारत सरकार की वेबसाइट sbm.gov.in पर अपलोड करें।
विज्ञापन


इसी आधार पर दस जिलाधिकारी व तीन मिशन निदेशक का चयन होगा। इनकी घोषणा अगले महीने की जाएगी, जो विजेता होंगे, उन्हें स्वच्छता मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म की शूटिंग देखने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें