फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी गरीब क्षेत्रों में मिलेंगी बेहतर स्वास् थ्य सुविधाएं -City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहरी गरीब क्षेत्रों में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

- जल्द शुरू होगा ‘द चैलेंज इनिशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज’ कार्यक्रम
- परिवार नियोजन के संचालन को हुई कार्यशाला में दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहरी गरीब क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार नियोजन के संचालन के लिए पीएसआई द्वारा आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि जल्द ही ‘द चैलेंज इनिशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज’ कार्यक्रम (टीसीआईएचसी) की शुरूआत हो रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी गरीब क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के जरिए परिवार कल्याण और मातृत्व स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। शहरी गरीब क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी कमियों को अंकित कर दूर किया जाएगा। कार्यशाला में संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉॅ. रेखा रानी ने बताया कि परिवार नियोजन की सभी विधियों को लोगों तक पहुंचाना होगा। हाल ही में दो नई अस्थायी विधियां अंतरा व छाया शुरू हुई हैं। उनके बारे में लोगों को जागरूक करना होगा। एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बहुत असमानताएं हैं। जहां एक ओर एक तबका में स्वास्थ्य सुविधाएं लेने का सामर्थ्य है, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा तबका भी है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जागरूक तक नहीं है। सिफ्सा के मंडल प्रबंधक आनंद चौबे ने कहा कि सभी विभागों के बीच आपसी सामंजस्य की जरूरत है। यदि कोई बच्चा कुपोषण का शिकार है या उसे डायरिया हो गया है तो इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समेकित बाल विकास विभाग और नगर निगम की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें