फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमूत्र का प्रयोग करें8

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी -कृषि
विज्ञापन

-----------

गोमूत्र का प्रयोग करें और रासायनिक खाद से छुटकारा पाएं
झांसी। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र भरारी में किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों का आय दोगुनी करने के लिए रासायनिक खादों के स्थान पर गोमूत्र का प्रयोग करने पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुई कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नार्थ ईस्ट जोन के समन्वयक श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि जैविक कीटनाशक और पशु आश्रय स्थल तैयार कर खेतों में गोमूत्र का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव से भी किसान दूर रहेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक डा. अभिजीत श्रीवास्तव ने सब्जी उत्पादन और संरक्षित खेती के बारे में बताया। पारीछा के किसान वीर बहादुर सिंह, भोजला के सीताराम और पाड़री के किसान लक्ष्मन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव अग्रवाल, उपनिदेशक उद्यान भैरम सिंह, विषय विशेषज्ञ हरिश्चंद्र वर्मा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आरबी सिंह, पशु चिकित्साधिकारी बड़ागांव डा. अवधेश निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें