फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सम्मेलन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
अभीक के सरोद, मालविका के गायन का चला जादू
सब हेड: अमृत मिश्रा ने शिव आनंद तांडव नृत्य, तो गौरव-सौरभ के पखावज पर रोमांचित हुए लोग
क्रासर:
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित संगीत सम्मेलन में जुट रहे दिग्गज कलाकार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में प्रभु श्रीरामलाल संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित संगीत सम्मेलन में शुक्रवार को अभीक सरकार के सरोद और मालविका मंडल के शास्त्रीय गायन का जादू चला तो सौरभ व गौरव ने पखावज तथा अमृत मिश्रा ने शिव आनंद ताडंव नृत्य की प्रस्तुति दी। संगीत के आनंद लेने के लिए लोग रात तक जुटे रहे।
सम्मेलन का प्रारंभ झांसी के हरीराम वर्मा के राग बागेश्वरी में प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। उन्होंने राग मधुमास में मोहक भजन आज मेरे राम अयोध्या आए... को मधुर स्वर में गाया। इसके बाद दिल्ली की मालविका मंडल ने शास्त्रीय गायन मधुर हरी नाम..., मुरलिया बाज रही मधुवन को प्रस्तुत किया। लगी बैरिया सो गया, नंदन में... दादरा पेश किया। दिल्ली के पखावज वादक गौरव व सौरभ उपाध्याय ने पखावज पर झाला, रैला सहित कई प्रस्तुत की। वहीं बनारस के आनंद मिश्रा ने बाजे डमरू हरि कर... पर तीन ताल में पारंपारिक कत्थक नृत्य और अंत में शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सरोद वादक अभीक सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णव जन..., तथा रोग जोग में बंदिस व झप ताल भी पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान तबले पर संगत सागर के प्रो. राहुल स्वर्णकार, हरमोनियम पर शक्ति मिश्रा ने दी। संगीत की मधुरता को सुनने के लिए श्रोता पूरे समय तक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले संगीत प्रतियोगिता के प्रतिभागी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें गर्ग पवार, सत्यम रखौलिया, आभार श्रीवास्तव, विक्रम अरोरा, देवाश्री, प्रतीक्षा दुबे, साकेत कुमार, सुरभि मिश्रा, अमरदीप, सुमित झा, आकाश ठाकुर, विशेष मोहित, गौरी रायकवार, हर्षिता लिखार, भविष्य कुमार, शिवम कुमार, ओम सोनी, अखिलेश पटेल, आर्या सेन, सलोरी झा, प्रियांशी चतुर्वेदी, गीतिका सिंह आदि रही।
इस अवसर पर हरगोविंद कुशवाहा, संयोजक दिनेश भार्गव, प्राचार्य कृष्णकांत झा, बृजभूषण झा, बृजेंद्र राय, नाथूराम मठ्ठा, ओम प्रकाश कोहली, प्रवीण सागर अग्रवाल, अनुराग शर्मा, अनुपम माथुर, द्वारका प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

बाक्स
सरोद के प्रति उत्साह बढ़ा है
प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खान के शिष्य दिल्ली के अभीक सरकार देश व विदेश के कई मंचों पर सरोद पर प्रस्तुति दे चुके है। संगीत सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए अभीक ने बताया कि पिछले डेढ़ दशक में सरोद के प्रति श्रोताओं में खासा उत्साह बढ़ा है। युवा भी सरोद को सीख रहे है। जरूरी है कि स्कूल कालेजों में हो रही संगीत की पढ़ाई में सरोद को प्रमुखता से जगह मिले। अभीक को कई अवार्ड मिल चुके है, जिनमें सरोद मनीषी सम्मान, संगीत साधक सम्मान आदि है।
विज्ञापन


कलाकार पहले शास्त्रीय गायन सीखे
पार्श्व गायन हो अथवा लोक गायन, जरूरी है कि कलाकार पहले शास्त्रीय संगीत को सीखे। यह कहना है मालविका मंडल का, जो लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित संगीत सम्मेलन में हिस्सा लेने आयी थी। दिल्ली की शास्त्रीय गायिका मालविका इंडियन काउंसिल कल्चरल रिलेशन की ओर से तुर्की, मिस्र और मारीशस में शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दे चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें