फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 20 या उससे कम छात्रांकन वाले 80 स्कूल चिह्नित, विलय करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 20 या उससे कम छात्रांकन वाले 80 विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग ने चिह्नित कर लिया है। इन्हें विलय करने की तैयारी है। बीएसए ने अभिभावकों से सहमति के बाद बीईओ से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के 1452 विद्यालय हैं। इनमें किसी विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम और शिक्षकों की अधिक है तो किसी स्कूल में शिक्षक कम और विद्यार्थी ज्यादा हैं। ऐसे में कई विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात गड़बड़ा गया है। इस अनुपात को दुरुस्त करने के लिए ही कम छात्रांकन वाले विद्यालयों को आपस में मर्ज करने की तैयारी है। विभाग ने शुरुआती चरण में अभी 80 ऐसे विद्यालय चिह्नित कर लिए हैं, जिनमें 20 या उससे भी कम विद्यार्थी हैं। इसमें 10 विद्यालयों में तो 10 से भी कम विद्यार्थी हैं। किसी स्कूल में महज चार, तो किसी में छह या फिर सात विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। जबकि, प्राइमरी में 35 और जूनियर में 30 विद्यार्थी पर एक शिक्षक की तैनाती का नियम है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि सोमवार तक 20 विद्यालयों को आपस में मर्ज करने के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। सभी बीईओ को अभिभावकों की सहमति के बाद ही फॉर्म प्रेषित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें