किशोरी की हत्या के बाद साक्ष्य जुटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के नवाबाद इलाके में शनिवार सुबह आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म में असफल होने पर बच्ची की डंडे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुबह छह बजे उसने शराब पी ली थी। नशा होने के बाद वह गेट पर खड़ा था, तभी बच्ची उसे जाती नजर आई। बच्ची को देखते ही उसकी नीयत खराब हो गई। गुटखा मंगाने के बहाने आवाज देकर बुलाया। बालिका के आते ही उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
बच्ची के विरोध करने दुष्कर्म में असफल हुए आरोपी ने कमरे में रखे डंडे से सर पर हमला कर दिया। इसके बाद ईंट से सिर कूचकर उसे मौत की नींद सुला दी। वहीं, दुष्कर्म की बात को पुलिस सिरे से नकार रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।