विलय हुई बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो गई है।
- फोटो : ???? ????
आठ बैंकों की ई-बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 50 हजार ग्राहक परेशान
झांसी। विलय किए गए आठ बैंकों की ई-बैंकिग सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। गूगल पे, फोन पे सहित कई ऑनलाइन सेवाओं ने नियमित रूप से काम करना बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लगभग 50 हजार खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक दिसंबर से ऑरियंटल बैंक ऑफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में, देना व विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में, सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक में, इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक व कॉरपोरशन बैंक को यूनियन बैंक में विलय किया गया है। विलय की प्रक्रिया शुरू होते ही आठ बैंकों के आईएफएससी कोड, बैंक पास बुक, चेक बुक के साथ ही खाता नंबरों में भी बदलाव किया जा रहा है। बदलाव की प्रक्रिया होने के कारण ई-बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा है। जिसके चलते लोगों को ऑन लाइन खरीदारी के साथ ही मनी ट्रांसफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन खाताधारकों को बदलाव किए गए। बैंक में दोबारा से ऑनलाइन खाता बनाना पड़ रहा है।
इस संबंध अग्रणी जिला प्रबंध अरुण कुमार ने बताया कि बैंकों में बदलाव की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। जिसके चलते कुछ बैंकों कुछ समय के लिए ई-बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।