फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 76 नए मरीज मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के 1088 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 76 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसके अलावा 73 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 78.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोराना के नए मरीज झोकनबाग, फ्रेंड्स कॉलोनी, बसंत विहार, इतवारी गंज, सिमरधा भट्टागांव, मसीहागंज सीपरी बाजार, रायगंज कॉलोनी, बड़ागांव गेट बाहर, रॉयल सिटी, रेलगंज पुलिया नंबर नौ, करगुवां, दिलदार नगर, उनाव गेट, खुशीपुरा, रक्सा, खातीबाबा, चार्ली गंज, बाहर दतिया गेट, सिंचाई विभाग, गोपाल नीखरा, गढ़िया फाटक मस्जिद के पीछे, गणेशपुरा, नूर नगर, कैंट, गोरा मछिया, पुलिस लाइन, बरुआसागर, मिशन कंपाउंड, ईसाईटोला, नानक गंज, रामनाथ सिटी, राजपूत कॉलोनी, केके पुरी आदि इलाकों से सामने आए हैं। इसके अलावा चमन गंज सीपरी बाजार निवासी 75 वर्षीय एक महिला की मौत भी हुई है। महिला को बुखार, कफ, सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। महिला हाइपरटेंशन से भी ग्रसित थी।
जिले में अब तक कोरोना के 3532 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 2589 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। रिकवरी रेट 78.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 665 एक्टिव केस हैं। इनमें से 93 को छोड़ बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले मरीज हैं। वहीं, जिले में अब तक 89 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें