फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर आरोपियों ने गैंग रेप किया है। उधर, इस संबंध में
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि तीन माह पहले गांव के ही दो युवक इस महिला की नाबालिग पुत्री को फुसलाकर ले गए थे, इन्होंने इसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई है। इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर जाखलौन थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायतीपत्र में महिला ने बताया है कि दस वर्ष पहले उसकी पति की मौत हो गई थी, वह अपनी पुत्री को अपने देवर के पास छोड़कर मजदूरी के लिए सारंगपुर चली गई थी। रक्षाबंधन को वह लौटकर आई तो उसकी पुत्री ने बताया कि गांव के ही दो युवक उसे परेशान करते हैं, तो उसने उनके घर पर शिकायत की तो इस बात से नाराज दोनों युवक उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ दूसरे गांव ले गए। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के साथ सामूहिक
विज्ञापन

दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि पुलिस थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री की हत्या भी कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें