फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्वतंत्र फीडर को जमा किए 76 लाख, पब्लिक को भी दे डाले कनेक्शन

Tue, 06 May 2025 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग का कारनामा, जल निगम ट्रीटमेंट प्लांट को लिया गया कनेक्शन
विज्ञापन

फीडर पर लोड बढ़ने से नहीं मिल पा रही पर्याप्त बिजली, बाधित हो रही जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंस
झांसी। जल निगम की ओर से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स्वतंत्र फीडर का 76 लाख रुपये तो जमा कराया गया, लेकिन उन्हें यह कनेक्शन नहीं दिया। उनके लिए बनाई लाइन पर पब्लिक को भी कनेक्शन जारी किए जाने के आरोप है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित सहरावत ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है।
जल निगम ने दूसरी नई लाइन (स्वतंत्र फीडर) के लिए 29 नवंबर 2024 को विद्युत विभाग में आवेदन किया। बिजली विभाग ने 76 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर जल निगम को प्रेषित किया। जल निगम ने 4 दिसंबर को यह पैसा जमा भी कर दिया। जल निगम एक्सईन का आरोप है कि 4 माह बीत जाने के बाद भी यह लाइन नहीं बनी और जो लाइन बनाई गई है, वह अपूर्ण है। आरोप है कि विभाग ने बंच कंडक्टर लाइन की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कुछ दूरी पर बंच और आगे नंगे तार जोड़कर लाइन का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षण अभियंता को पत्राचार करते हुए इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ऐनुल होदा ने बताया कि लाइन का कार्य अभी जारी है, कुछ जगहों पर समस्या थी, कनेक्शन जोड़े गए, लेकिन अभी कार्य जारी है। जल्द ही फीडर को स्वतंत्र के रूप में सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें