फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएम आरोग्य मेले में 75 मरीजों का किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
- किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। मोंठ ब्लॉक के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी गई। साथ ही विभिन्न जांचें भी कराई गईं व लोगों को स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजहांपुर में डॉ. देवेंद्र कौशल, पूछ में डॉ. गजेंद्र सेंगर, लोहागढ़ में डॉ. महेंद्र कुमार व पुलिया में इंचार्ज मेडिकल अफसर ने मरीजों का परीक्षण किया गया। चारों केंद्रों पर कुल 75 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के अधीक्षक डॉ. माताप्रसाद राजपूत ने बताया कि पूछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मरीज, पुलिया पर 20 मरीज, लोहागढ़ में 23 मरीज तथा शाहजहांपुर केंद्र पर 16 मरीजों का उपचार किया गया। सभी मरीजों की आवश्यक जांचें कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई।

मेले में किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी व समय से टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा 10 अगस्त को आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के बारे में भी जानकारी देते हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने मरीजों को खानपान, स्वच्छता व नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे वह समय पर उपचार प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें