फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल झांसी कारखाने में 75 वैगन ज्यादा तैयार करने होंगे

विज्ञापन
वैगन मरम्मत कारखाना।
विज्ञापन
झांसी। वैगन मरम्मत कारखाने का हर महीने का लक्ष्य बढ़ाकर 675 वैगन की जगह 750 वैगन कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने पिछले साल प्रोत्साहन राशि बढ़ाते वक्त शर्त रखी थी कि अब कारखाने को उसी हिसाब से ज्यादा उत्पादकता देनी होगी। कारखाने में अभी 32 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी चल रही है। वहीं, रेलवे यूनियन नेता इस निर्णय के खिलाफ हैं, उनका कहना है कि लक्ष्य बढ़ाने से पहले स्टाफ व सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन

रेलवे वैगन मरम्मत कारखाने में साढ़े चार हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें वैगन मरम्मत के लिए 2613 कर्मचारी वैगन मरम्मत के कार्य में व बाकी के ऑफिस, स्टोर, एकाउंट व अन्य जगहों पर कार्यरत हैं। जबकि वैगन मरम्मत के लिए अकेेले 3883 स्वीकृत पद हैं, जिसमें 1270 पद रिक्त चल रहे हैं। अभी तक मुख्यालय ने कारखाने को हर महीने 675 वैगन मरम्मत का लक्ष्य दे रखा था, लेकिन इस लक्ष्य को जनवरी से बढ़ाकर 750 कर दिया गया है। मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश होगी।
हम उत्पादकता बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। दरअसल, हर महीने कर्मचारी सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। स्टाफ कम है। सुविधाओं की कमी है। मैटीरियल की कमी बनी रहती है।
विज्ञापन

इंद्रविजय सिंह, शाखा सचिव, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ।
लक्ष्य बढ़ाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उस हिसाब का स्टाफ व सुविधाएं भी होनी चाहिए। दूसरा, कारखाने में आठ से ज्यादा वैगन एक साथ नहीं लाए जा सकते हैं। यह भी एक समस्या है।
विज्ञापन

अजय प्रकाश शर्मा, सचिव नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें