फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हो गए 73 हिस्ट्रीशीटर, नहीं लग पा रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों की पड़ताल की थी। लेकिन, 73 हिस्ट्रीशीटरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है। ये कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस टीमें खोजबीन में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1206 हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा थानावार इन सभी हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया था। पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर इनकी पड़ताल की थी। इसमें 73 हिस्ट्रीशीटर लापता पाए गए। इन अपराधियों के बारे में मुहल्ले लोग व रिश्तेदार भी कोई सही जानकारी नहीं दे पाए, जिससे इनकी गतिविधियों को लेकर पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई। इनकी सुरागकशी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
31 की हो गई मौत, 125 जेल में
झांसी। पुलिस की सूची में दर्ज 1206 हिस्ट्रीशीटरों में से 31 की मौत हो चुकी है। ये बात पड़ताल में सामने आई। जबकि, 125 हिस्ट्रीशीटर ऐसे पाए गए, जो जेल की हवा खा रहे हैं। इसके अलावा 39 हिस्ट्रीशीटर बाहर हैं। मौजूदा सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस नजर जमाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें