फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिन झांसी नहीं आएगी ताज एक्सप्रेस, 31 मई तक 22 ट्रेनें निरस्त

Sun, 19 May 2019 04:21 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
भारतीय रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ग्वालियर सेक्शन के रायरु स्टेशन पर नए माल गोदाम को दूसरी जगह स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 18 मई से नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होगा। इस वजह से 18 से 31 मई तक 22 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इस अवधि में नई दिल्ली से झांसी के मध्य चलने वाली ताज एक्सप्रेस का संचालन आगरा से झांसी के बीच निरस्त रहेगा। यानि यह ट्रेन 30 मई तक झांसी नहीं आएगी। साथ ही चार गाड़ियों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा। चार ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी।

विज्ञापन


इसमें सप्ताह में पांच दिन चलने वाली 12807/12808 विशाखापट्टनम निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 से 31 मई तक, साप्ताहिक 12645/12646 एर्नाकुलम निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 से 28 मई तक , सप्ताह में दो दिन में चलने वाली 12803/12804 निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस 17 से 29 मई तक, साप्ताहिक 12147/12148 कोल्हापुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 से 30 मई तक, साप्ताहिक 12643/12644 त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 से 31 मई तक, साप्ताहिक 22125/22126 नागपुर अमृतसर एक्सप्रेस 18 से 27 मई तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 19325/ 19326 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस 17 मई से 29 मई तक, 12781/12782 मैसूर निजामुद्दीन एक्सप्रेस 17 से 27 मई तक व रोज चलने वाली 14623/14624 दिल्ली सराय रोहिल्ला छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 18 से 30 मई तक निरस्त रहेगी।

इसी तरह 15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस 23 से 30 मई तक अपने निर्धारित मार्ग की जगह कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर, 15046 ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस 19 से 26 मई तक झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल होकर, 19053 सूरत मुजफ्फरपुर 17 से 24 मई तक कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर व 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस 19 से 26 मई तक कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर गुजारी जाएगी। साथ ही 12177/12178 हावड़ा मथुरा चंबल एक्सप्रेस ग्वालियर से मथुरा के बीच व 12279/12280 नई दिल्ली झांसी ताज एक्सप्रेस आगरा से झांसी के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन


रोज एक हजार यात्री करते हैं सफर
बुंदेलखंड के लोगों को दिल्ली की तरफ जाने के लिए ताज एक्सप्रेस बेहद मुफीद ट्रेन है। दरअसल, यह ट्रेन झांसी से बनती है। इसलिए इसमें आराम से बैठने के लिए जगह मिल जाती है। साथ ही चेयर कार होने से आरक्षित कोचों में आरक्षण किराया भी कम लगता है। ट्रेन दोपहर के वक्त रवाना होती है। रोज इस ट्रेन में झांसी से औसतन एक हजार यात्री सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें