फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भगाया जा रहा है लाभार्थियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से भगाया जा रहा है लाभार्थियों को
विज्ञापन

झांसी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ मंडल में फिसड्डी साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में गोल्डन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में पंजीकरण भी नहीं किया जा रहा है। लाभार्थियों को वहां से गलत जानकारी देकर भगाया जा रहा है। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति पर नाराजी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर विकास भवन में समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की प्रगति बहुत खराब है। मंडल में अब तक सभी पात्र गरीबों के गोल्डन कार्ड भी नहीं बन सके हैं। मेडिकल कॉलेज में गोल्डन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं और जिला अस्पताल में पंजीकरण नहीं किया जा रहा है, जबकि यह योजना प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अफसराें को सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक साल में कहां- कहां अतिक्रमण हटाया गया, भू माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज की जाने वाली शिकायतों के समाधान में मंडल लगातार सर्वोच्च स्थान पर आ रहा है। इन सभी का पावर प्रजेंटेशन तैयार कर लिया जाए। विभागीय उपलब्धियां हों तो उनको भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयार कर लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी जालौन डॉ. मन्नान अख्तर, झांसी शिवसहाय अवस्थी, ललितपुर मानवेंद्र सिंह, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टी. फुंडे, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें