फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। जमीन के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से फायर करने के मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन व उनके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने दिन दहाड़े आरोपी द्वारा इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है।
थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मुहल्ला रावतयाना स्थित पटेल मार्केट निवासी भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पिता कैलाश निरंजन पुत्र भैयालाल ने पुलिस को एक तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर जब वह मवेशी बाजार में स्थित न्यू हरिओम ट्रैक्टर एजेंसी पर बैठे हुए थे, तभी शोरुम के पीछे स्थित खाली पड़ी जमीन पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन द्वारा अवैध निर्माण कार्य करने की जानकारी मिलने पर कैलाश का छोटा पुत्र विवेक वहां पहुंच गया और उसने निर्माण कार्य रोकने को कहा। आल्हा प्रसाद निरंजन, उनके भाई अतर सिंह, सुभाष पुत्र उदयराज व उनकी पत्नी वंदना एवं पुत्री नेहा ने काम बंद करना आश्वासन दिया तो विवेक लौट आया। इसके बाद दूसरे दिन छह फरवरी को दिन में करीब साढ़े बारह बजे विवेक निर्माण कार्य देखने गया तो काम चालू था तथा रोकने पर इन लोगों ने काम बंद करने से मना कर दिया। विरोध करने पर उक्त सभी लोग बौखला गए और जान से मारने पर आमादा हो गए, तो वह किसी प्रकार जान बचाकर भाग आया। इसके बाद उक्त सभी लोग अपने मकान से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आए तथा फायर कर दिया, जो उसके सिर के बगल से निकल गया और वह और उसका लड़का घटना स्थल पर रखे गुम्मों के पीछे छिप गए। इसके बाद फिर से उक्त लोगों ने फायर करना चाहा तो उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए वहां रखे गुम्मे फेंके। गोली की आवाज सुनकर मौके पर उनके शोरुम के कर्मचारी व मुहल्ले के लोग आ गए। भीड़ देखकर उक्त लोग परिजनों सहित मौके से भाग गए। बंदूक से फायर होने की आवाज सुन लोग एकत्रित हो गए।ं पुलिस ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन एवं उनके परिजनों के खिलाफ 147,148,149,352,307,323,504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुुरु कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापामारी भी की है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं थाना कोतवाली प्रभारी ने उक्त मामले में लाइसेंसी बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। इस मामले में घटना वाले दिन ही पुलिस अधीक्षक से लाइसेंस निरस्त करने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन

-
इनका कहना है-
लाइसेंसी बंदूक से फायर करने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना में प्रयुक्त बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
-निगवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी थाना कोतवाली।

मारपीट का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम बम्हौरी के मजरा हंसरी टोरिया में खेत पर गई महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी के आरोप के आरोप पुलिस ने दंपति व उसकी पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम हसंरी टोरिया निवासी रामकुंवर पत्नी धनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह फरवरी को सुबह जब वह बम्हौरी रोड स्थित खेत पर थी, तभी गांव की रंजनी पत्नी रामकिशोर अहिरवार, रामकिशोर पुत्र छोटेलाल एवं उमा पुत्री रामकिशोर वहां आ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। आसपास लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
चौकीदार के दो हमलावरों मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी में चौकीदारी कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे मरणासन्न करने वाले दो हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
ग्राम बुढ़वार निवासी कमलेश पुत्र राजाराम अहिरवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पिता ग्राम पनारी में एक व्यक्ति के यहां चौकीदारी का कार्य करता है। चार दिन पहले गत तीन फरवरी को देर रात जब वह चौकीदारी कर रहा था, तभी गांव का एक दंबग राघवेंद्र सिंह ने साथी गोकुल बरार के साथ वहां आ गया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली गलौज करने लगा और चौकीदारी छोड़ने को कहने लगा। जब राजाराम ने मना किया तो उक्त आरोपियों ने लोहे के पाइप से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका पिता बेहोश हो गया। यह देख उक्त आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। चार फरवरी की सुबह मौके पर पहुंचे लोगों ने चौकीदार को कमरे में बेहोश अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोड़ा में पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में नामजद दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
बता दें कि पिछले वर्ष सोलह दिसंबर 2018 को प्रे प्रसंग के चलते ग्राम रोड़ा निवासी देवेंद्र अहिरवार को हवाई पट्टी पर बुलाकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में बद्री पुत्र पूरन अहिरवार व उसके साथी दिनेश पुत्र हरचरन जेल में निरूद्ध चल रहे हैं। उक्त हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देकर दहशत फैलाने का माहौल बनाने को लेकर कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह ने उक्त हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
गल्ला मंडी में डेढ़ सौ बोरी उड़द चोरी, मुकदमा दर्ज
ललितपुर। बुधवार को देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक बार फिर गल्ला मंडी स्थित एक गोदाम में रखी डेढ़ सौ बोरी उड़द चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

गल्ला मण्डी स्थित दम एंड कंपनी के नाम से एक फर्म के व्यापारी उड़द का व्यापार करते हैं। बुधवार की रात को गोदाम के रौशनदान में लगी ईटों को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब डेढ़ सौ उड़द की बोरियां की चोरी कर ली गई। बृहस्तिवार को जानकारी मिलने पर व्यापारी गोदाम पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मंडी चौकी इंचार्ज मशीद खान ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फिलहाल यह घटना गोदाम के रौशनदान पर चढ़कर करीब डेढ़ सौ बोरी चोरी होने की बताई जा रही है, हालांकि रोशनदान के सहारे इतनी बड़ी संख्या में उड़द से भरी बोरियां चुराना और इतनी बोरियां मंडी से बाहर जाने को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें