फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेडी चौराहे पर बदला रहेगा ट्रैफिक,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेडी चौराहे पर वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के चलते दस नवंबर तक रहेगी व्यवस्था
सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नहीं आ सकेंगी गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बीकेडी कॉलेज में चार से दस नवंबर तक होने वाली नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चलते यहां सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान ग्वालियर रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को मुन्नालाल पावर हाउस से डायवर्ट करके आंतिया तालाब के रास्ते खंडेराव गेट, जीवनशाह होकर इलाइट की तरफ निकाला जाएगा।
इलाइट चौराहे से जीवनशाह होकर बीकेडी की तरफ आने वाले ट्रैफिक को आंतिया तालाब से मुन्नालाल पावर हाउस से होकर गुजारा जाएगा। सीपरी बाजार की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को पंचतंत्र पार्क के पास से परिवर्तित करके चित्रा चौराहे के रास्ते से निकाला जाएगा। ग्वालियर की तरफ आने-जाने वाली बसें मेडिकल बाइपास के रास्ते से जाएंगी। हालांकि, इस बीच नामांकन प्रक्रिया की ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अपने वाहन बीकेडी कालेज के अंदर ले जा सकेंगे। इसके लिए उनको ड्यूटी कार्ड दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन


चेकिंग में 48 वाहनों के चालान
झांसी। यातायात पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग चौराहों पर अभियान चलाकर 48 वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान वाहन सवारों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यातायात माह के तीसरे दिन इलाइट चौराहे, सीपरी बाजार, खंडेराव गेट पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट और प्रपत्रों के गाड़ी चला रहे 48 लोगों को चालान काट दिया गया। 9800 रुपये राजस्व वसूला गया। साथ ही ट्रैक्टरों में रिफलेक्टर स्टीकर लगाने का काम भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें