फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमीनिटीज- सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-------
हाइवे पर झाडू़ नहीं लगाएंगी महिला कर्मचारी: मंजू
सब हेड: बैठक में बोलीं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य
क्रासर
- सफाई करने वालों से ड्राइवरी नहीं कराई जाए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि ऐसे सफाई कर्मचारी जो ड्राइवरी कर रहे हैं, उन्हें मूल पद पर वापस किया जाए। यदि वापस नहीं आते हैं तो उन्हें हटाया जाए। महिला सफाई कर्मचारी सुबह आठ बजे ही काम पर जाएं। हाइवे पर झाड़ू लगाने के लिए महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। हाथ से मैला ढोने की कुप्रथा बंद कर 54 परिवार स्वच्छकार विमुक्ति योजना के अंतर्गत चिह्नित किए हैं, सभी का फिर से सर्वे कराया जाए।
कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर पर मैला ढोने वालों का फिर से सर्वे किया जा रहा है। ऐसे परिवारों को चिह्नित कर स्वच्छकार विमुक्ति योजना का लाभ दिलाया जाए। सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रत्येक तीन महीने में मेडिकल चैकअप शिविर लगाया जाए। रोगों की जांच कर निशुल्क दवाई बांटी जाए। यह कैंप नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में लगाए जाएं। मलिन बस्तियों में विवाह घर बनाए जाएं, ताकि गरीबों की कन्याओं का विवाह आसानी से हो सके।
विज्ञापन

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कम से कम 75 प्रतिशत सफाई कर्मचारी जरूर हों। ई-पेमेंट से उनका भुगतान किया जाए। नियमित कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण दिए जाएं, ताकि बीमारी से बच सकें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को ठेका पर रखने में सख्ती बरतने के निर्देश दिए और कहा कि नियमित सफाई कर्मियों के परिवार के सदस्यों को ठेका पर न रखा जाए, यदि ठेका में काम कर रहे हैं तो उन्हें हटाया जाए। जो जरूरतमंद हों, उन्हीं को रखा जाए।
सभी सफाई कर्मचारियों के परिचयपत्र बनवाए जाएं। सभी को वर्दी पहनने और परिचयपत्र रखने की आदत डाली जाए। वर्दी पहनकर नहीं आने वाले का एक दिन का वेतन काटा जाए। वर्दी बदलने के लिए चेंज रूम की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ला, सीडीओ ए. दिनेश कुमार, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, सीएमओ डा. सुरेश सिंह, एडीएम हरीशंकर, नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


साहब की गाड़ियां न चलाएं
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने कहा कि जिले में अनेक सफाई कर्मचारी ऐसे हैं, जो ब्लाक में रहकर सफाई कार्य के अलावा अन्य कार्य कर रहे हैं। कई तो अफसरों की गाड़ी चला रहे हैं। इन कर्मचारियों को वहां से हटाकर उन्हें कार्यस्थल पर रवाना करें, ताकि जिस काम का वेतन उन्हें दिया जा रहा है। वे वही काम करें। सभी सफाई कर्मचारियों को समान अधिकार व सुविधाएं दी जाएं, किसी के साथ भेदभाव न किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें