887 छात्रों को कॉलेज आवंटित
टैग: बीएड काउंसलिंग
- पांचवें चरण में 48 को नहीं मिल सका प्रवेश
- शनिवार को डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षण संस्थान केंद्र में बीएड काउंसलिंग कराने वाले 887 छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटन हो गया है। जबकि, 48 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका है। वहीं, शनिवार को बीयू में डेढ़ घंटे देर से काउंसलिंग शुरू हो सकी। सिर्फ 30 फीसदी छात्र काउंसलिंग में शामिल हुए।
19 से 22 जून तक पांचवें चरण की काउंसलिंग हुई थी। विद्यार्थियों को 23 जून तक कॉलेज आवंटन का मौका मिला। शनिवार को कॉलेज का आवंटन हो गया। बीयू में काउंसलिंग कराकर च्वाइस लॉक करने वाले 887 विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हो गए हैं। 48 छात्रों को किन्हीं कारणों से कॉलेज नहीं मिल पाए। कॉलेज आवंटन होने के कारण शनिवार को डेढ़ घंटे देरी से काउंसलिंग शुरू हुई। इससे छात्र-छात्राओं को परेशान हुई। बीयू काउंसलिंग समन्वयक डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि 605 विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 270 ने टोकन लिया, जबकि 304 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। 295 ने फीस जमा की। शनिवार को अवकाश रहने के कारण काउंसलिंग नहीं होगी। अगर सोमवार को ईद होती है, तो काउंसलिंग 26 के बजाए 27 जून को होगी।