फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 700 जोड़ों का होगा विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सात सौ जोड़ों का विवाह होगा। शासन से कन्या की शादी के लिए 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। अब तक तीन सौ जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह योजना उन लोगों के लिए है, जो आर्थिक रूप से गरीब व कमजोर वर्ग के हैं। योजना में विधवा महिलाओं और लड़कियों की शादी कराई जाती है। शादी के लिए आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 रुपये निर्धारित की गई है। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन पाने वालों को आय प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं है। इच्छुक व्यक्ति आवेेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक का निवास प्रमाण पत्र, आवेदक परिवार का आय प्रमाण पत्र, कन्या का बैंक पासबुक, वर और वधू का पासपोर्ट साइज का फोटो, वर और वधू का आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है।
जिले में शादी की तारीख 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसमें शासन की ओर से 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं, जिसमें कन्या के बैंक खाता में 35 हजार, दहेज के लिए दस हजार और पंडाल, फर्नीचर व शादी के खर्च के लिए छह हजार रुपये निर्धारित हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक के लिए 85- 85 जोड़ों की शादी कराने और नगर निगम को 20 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके अलावा टाउन एरिया और नगर पालिकाओं को भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभाग तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें