झांसी। अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा पकड़कर लाए गए सात बंदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया, जिसके चलते उन्हें एल - 1 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
थाना पुलिस द्वारा पकड़कर लाए जाने वाले बंदियों की नियमानुसार जेल में प्रवेश से पहले कोरोना की जांच की जाती है। सोमवार को अलग-अलग थानों की पुलिस चौदह बंदियों को लेकर जेल पहुंची। यहां सभी की कोरोना की जांच हुई, जिसमें सात में संक्रमण पाया गया। इन सभी बंदियों को बैरक की जगह एल - 1 अस्पताल में दाखिल किया गया। उल्लेखनीय है कि दो माह पहले बड़ी संख्या में बंदियों में संक्रमण पाया गया था। इसके बाद से जेल में कोरोना संक्रमण से बचाव के कड़े इंतजाम किए गए।