फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 17 विभागों को दिए 7 दिन का जियो टैगिंग करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जनपद में लगभग एक करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष पौधरोपण स्थलों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित किया जाना है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कलेक्टर नवीन सभागार में जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए 17 विभागों को 7 दिन के अंदर शत प्रतिशत जियो टैगिंग करने का अल्टीमेटम दिया है।



बैठक में सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष किया गया पौधरोपण शत-प्रतिशत जीवित रहें इसे भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई में अन्य विभागों की तरफ से कराए गए पौधरोपण का अंतर्विभागीय स्थलीय सत्यापन कराए जाने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने टीम के सदस्यों को निर्देश दिए कि जल्द ही सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने विभागवार जियो टैगिंग कार्य की प्रगति को देखा। उन्होंने सबसे कम रेलवे 10 प्रतिशत, आवास विकास विभाग 15.83 प्रतिशत, परिवहन विभाग 27.81 प्रतिशत, जल शक्ति विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन 30.12 प्रतिशत, पशुपालन विभाग 38.49 प्रतिशत एवं गृह विभाग 43.07 प्रतिशत रहने पर नाराजगी व्यक्त की और सभी विभागों को 7 दिन का दिया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्या ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में कराए गए विभाग द्वारा पौधा रोपण की सूचना तत्काल उपलब्ध करायें, ताकि किए गए पौधरोपण का सत्यापन कराया जा सके। बैठक में उपायुक्त मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डाॅ. महेंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें