- क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ग्राम बम्हरौली में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ग्राम बम्हरौली में विशेष टीबी परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत ने की। इस दौरान डिजिटल एक्सरे मशीन के माध्यम से ग्रामीणों की जांच की गई। शिविर में 69 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि क्षय रोग अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाइयों का सेवन करें। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक धीरज गुप्ता ने क्षय रोग के लक्षण, जांच प्रक्रिया और बचाव के उपायों की जानकारी दी। बीसीपीएम राजेश सिंह ने लोगों से स्वच्छता अपनाने और समय पर उपचार कराने का आह्वान किया।
इस मौके जिला स्तरीय क्षय रोग नियंत्रण इकाई से पवन, अभिषेक, प्रियंका, जगन्नाथ, सतीश कुमार समेत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुज गौर, शिवम चतुर्वेदी, एएनएम मंजू लता सोनी आदि मौजूद रहीं।