फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 ग्रामीणों को और मिलेंगे पीएम योजना के आवास

Thu, 13 Dec 2018 12:53 AM IST
jhansi
विज्ञापन
pm awas yojna - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत इस वित्त वर्ष में सामान्य वर्ग के गरीब 650 ग्रामीणों के आवास स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक ऐसे व्यक्ति को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं, जिनका कोई आवास नहीं है। 30 वर्ग मीटर जगह में कमरा, बरामदा और किचन बनाकर दिया जा रहा है। शौचालय के लिए अलग से पैसे देने का प्रावधान है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से अब तक 2016-17 में 7278, 2017-18 में 1132 और अब 650 आवास समेत कुल 8060 आवासों में से 6969 पूरे हो गए हैं। बाकी में काम चल रहा है।
2018-19 का लक्ष्य 1132 आवास का था, जिनका निर्माण तेजी से चल रहा है। इन्हें पहली किस्त के रूप में 40 हजार, दूसरी किस्त 70 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। तीसरी किस्त के बकाया 10 हजार रुपये देने हैं। इनके अलावा 650 अतिरिक्त आवास भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। इन आवासों का भी जल्द काम शुरू होगा। बताया गया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई गरीबों को फायदा होगा।  उनको छत नसीब हो जाएगी।
विज्ञापन


किस ब्लाक को कितने आवास
ब्लाक     आवास
बंगरा        92
बड़ागांव    36
बामौर        93
बबीना      41
गुरसराय     69
मोंठ            112
मऊरानीपुर    120
चिरगांव        87
 
आवास में यह भी हैं सुविधाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली का निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। उज्जवला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है। मनरेगा के अंतर्गत 90 दिन की मजदूरी भी मिलती है। कुल 1.20 लाख रुपये आवास बनाने के लिए मिलते हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से 1132 आवासों के लिए तीसरी किस्त का पैसा नहीं आया है। एक- दो दिन में आने की उम्मीद है। पैसा मिलते ही लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी कर दी जाएगी। इन आवासों में केवल फिनिशिंग का कार्य बकाया है। यह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ. आरके गौतम
परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें