फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: मास्क नहीं पहनने पर 86 लाख जुर्माना भुगत चुके नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला प्रशासन संक्रमण से रोकथाम के लिए लगातार जनता को जागरूक कर रहा हैं। वहीं, कोविड नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। झांसी में भी पुलिस विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है, पिछले चार माह में 64 हजार लोगाें के चालान किए गए। जिनसे 86 लाख रु पये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद से ही पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस धारा 111 व 115 के तहत 100 से लेकर 500 रुपये तक का चालान काट रही है। अगस्त से लेकर नवंबर माह में पुलिस ने 64,432 लोगों के चालान कर 86 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोग मास्क पहनने को तैयार नहीं हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा फिर से बढ़ गया है। पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लेागों पर सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। सभी थानेदारों को सुबह व शाम के समय चौराहों व बाजाराें में चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों पर पुलिस सख्ती कर रही है। चार माह में 64 हजार चालान काटे। अब भी पुलिस बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन न करने वालों के चालान काट रही है। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें