पूर्व केंद्रीय मंत्री के जारी हुए गिरफ्तारी वारंट जारी
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश व दस्यु प्रभावित क्षेत्र पीएन राय की अदालत ने एक मामले में कोर्ट में पेश न होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बताया गया कि 31 मार्च 2005 को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बुंदेलखंड कार्य परिषद की बैठक के दौरान हंगामा हो गया था, जिसमें फायरिंग भी हो गई थी। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। इस प्रकरण में राजा रणजीत सिंह जूदेव व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को मामले में साक्षी बनाया गया था। जहां राजा रणजीत सिंह जूदेव अदालत में पेश होकर बयान दर्र्ज करा चुके थे, लेकिन प्रदीप जैन उपस्थित नहीं हुए थे। शनिवार को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर नवाबाद प्रभारी निरीक्षक को चार मई को पेश कराने के आदेश दिए हैं।