फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी हाइवे पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी हाइवे पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
विज्ञापन

झांसी। शिवपुरी हाइवे पर मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे नाइट पेट्रोलिंग कर रहे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने तेंदुआ को देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। खौफ के कारण लोग घरों में कैंद हो गए तथा हाइवे पर आवाजाही रुक गई।

मंगलवार को रक्सा थाने की पेट्रोलिंग टीम हाइवे पर गश्त कर रही थी तभी फ्लाईओवर के नीचे से सड़क पार करते वक्त उन्हें तेंदुआ नजर आया। तत्काल सूचना थाने में आकर दी पर किसी को भरोसा नहीं हुआ। थाने से अन्य लोगों को मौके पर भेजा गया तो सूचना सही पाई गई। इधर, हाइवे पर तेंदुए को बैठा देख निकलने वाले वाहनों के चालक सकपका गए और कुछ देर के लिए दोनों ओर पर आवाजाही रुक गई। पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक तेंदुआ थाने के पीछे और आसपास भटकता रहा। वन विभाग की टीम ने जैसे ही उसे पकड़ने का प्रयास किया वैसे ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जिसके पीछे वन विभाग की टीम भी पहुंची। देर रात तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें