एकजुट हों प्राइवेट शिक्षक
- बुंदेलखंड टीचर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड टीचर्स एसोसिएशन के नगरा शाखा के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने प्राइवेट शिक्षकों से एकजुट होने की बात कही।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संस्थापक डा. फिरोज खान ने कहा कि सभी प्राइवेट शिक्षकों को एकजुट करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के अगर किसी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होती है, तो उसे एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। नगरा शाखा अध्यक्ष मुकेश बबेले ने कहा कि सभी प्राइवेट शिक्षक एकता दिखाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने वरिष्ठ शिक्षक भूपेंद्र गुप्ता, जीडीएस दुबे, डा. मुकुल पस्तोर, मनोज श्रीवास्तव, डा. अरविंद यादव, सुनील आर्य, वीके गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. अनिरुद्ध रावत, मोहसिन खान, सुनील, गोलू, अनिल साहू, राहुल द्विवेदी, मनीष पालीवाल, अखिलेश रायकवार, अमर श्रीवास्तव, अजय साहू आदि मौजूद रहे।