फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा मिलेगी गरीबों को
विज्ञापन

सब हेड - आयुष्मान योजना से लाभांवित होेंगे जिले के एक लाख से अधिक परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समाज के वंचित, दिव्यांग, बेसहारा व आर्थिक रूप से पिछडे़ लोगों को केंद्र व राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक चिकित्सा सेवा मुफ्त उपलब्ध कराएगी। जनपद में एक लाख से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।
प्रारंभिक चरण में जिला महिला चिकित्सालय में अपर निदेशक डा. एसबी मिश्रा ने प्रथम लाभार्थी की पात्रता मंजूर कर गोल्डन कार्ड प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ 25 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस योजना में पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा उपचार सेवाएं मिलेंगी। जो जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय सहित सभी आठ ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा चिह्नित निजी चिकित्सालयों के माध्यम से प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील प्रकाश ने बताया कि योजना के लिए जनपद में एक लाख 12 हजार परिवार पंजीकृत है। जिनके सभी सदस्यों को पूरे वर्ष में पांच लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त किया जा सकेगा। नोडल अधिकारी डा. महेंद्र वर्मा व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिराज सिंह ने बताया कि पंजीकृत निजी केंद्र पर एक आयुष्मान मित्र भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डा. रेखा रानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वसुधा अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनके जैन, सीसीपीएम आशीष कुमार, डा. गौरव सक्सेना, अमित राव, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें