फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी कृषि में कल तक प्रवेश कंफर्म कराएं -City

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी कृषि में कल तक प्रवेश कन्फर्म कराएं
विज्ञापन

- 20 को कॉलेज लॉगइन पर अपलोड की जाएगी मेरिट सूची
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों में जिन छात्र-छात्राओं को एमएससी कृषि की सीट आवंटित हुई है, वो 18 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म करा सकते हैं। 20 अगस्त को कॉलेज की लॉगइन आईडी पर छात्रों की मेरिट सूची अपलोड कर दी जाएगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे एमएससी कृषि की ऑनलाइन काउंसिलिंग 30 व 31 जुलाई को बीयू में हुई थी। प्रथम काउंसिलिंग के बाद बीयू कैंपस और कॉलेजों में आवंटित छात्रों को तीन दिनों में ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म कराने के निर्देश दिए गए थे। छात्रों ने यदि अभी तक आवंटित कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म नहीं कराए हैं, तो उन्हें 18 अगस्त तक का मौका दिया जा रहा है। 20 अगस्त को विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर कोर्स के सभी छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची अपलोड कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय कैंपस और संबंधित कॉलेज में रिक्त सीटों के सापेक्ष इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय आवंटन के लिए संबंधित कॉलेज में 21 अगस्त तक अपना ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड लाना होगा। इस प्रक्रिया में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने काउंसिलिंग में भाग लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
बीएड की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते शुक्रवार को होने वाली बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 31 अगस्त को निर्धारित केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें