स्कूल - कालेजों में गूंजे आजादी के तराने
सब हेड - प्रभात फेरी व तिरंगा रैली निकाली
क्रासर - ध्वजारोहण कर शिक्षकों ने देश की एकता पर बल दिया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर के स्कूल - कालेजों में देश के 72 वें स्वतंत्रता दिवस को विद्यार्थियों व शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया। प्रभात फेरी, तिरंगा रैली निकाली गयी और ध्वजारोहण हुआ। आजादी के तराने गाये गए और वक्ताओं ने अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश विद्यार्थियों को दिया।
रानी लक्ष्मीबाई केेंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इसके बाद कुलपति ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को सम्मानित कि या। पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि गीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. यूपी सिंह ने कहा कि आज हम आजाद हैं। जरूरत है कि एक अच्छे नागरिक के रूप में देश की सेवा करें।
इस अवसर पर डॉ. राकेश निरंजन, कवि अर्जुन सिंह चांद, सुशील कुमार, आनंद शिवहरे ने भी विचार व्यक्त किये। इधर सेंट फ्लावर स्कूल में चेयरमैन विजय कुमार सरावगी ने, रेड रोज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुषमा सरावगी ने, प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज में झंडारोहण वरिष्ठ शिक्षक दीपचंद ने ध्वजारोहण किया। राइजिंग फ्लावर्स इंटर कॉलेज में शरद साहू व डीआर आनंद ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इधर, माडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देश की एकता पर आधारित नाटक का मंचन किया। इस मौके पर चेयरमैन कैप्टन अरविंद विश्वनाथ, डॉ. रोहिन विश्वनाथन मौजूद रहे। ब्लू बैल्स स्कूल में चेयरमैन वीरेंद्र राय व डायरेक्टर विकास राय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स, अनिल राय मौजूद रहे।
बीके इस्लामिया स्कूल में प्रधानाचार्य परवेज खान ने, एसबी इंटर कालेज में प्रबंधक महेश यादव ने, क्रिश्चियन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य एमसी सिंह ने, मदरसा दारूल उलूम अरबिया में प्रधानाचार्य शुएब खान ने, मुश्तरी बेगम इस्लामिया पब्लिक स्कूल में शिक्षिका महजबीन ने, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में शांति देवी शर्मा ने, रघुराज सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक सत्येंद्र पाल सिंह ने, मदरसा जामा मस्जिद में संतोष साहू ने, मदरसा तालीमुल इस्लाम में चौधरी फिरोज ने, मकतब मोहम्मद सलीम मेमोरियल एवं निस्बा में प्रधानाचार्य मोहम्मद शहजाद ने, शिक्षक इंटर कालेज में प्रबंधक जानकी शरण वर्मा ने, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एनआर सिंह ने, हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उस्मान खान ने, कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्या चंपा भास्कर ने, होली मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शाकिर ने, सेंट स्टीफन ग्लोबल स्कूल में चेयरमैन बैंजामिन जेकब ने, प्राथमिक विद्यालय हंसारी में प्रधानाचार्या पुष्पा सिंह ने, डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व चिकित्सालय सारमऊ में प्रबंधक डा. के जी द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।
मदरसा हाजी मोहम्मद सलीम एवं निस्बा में आफाक अहमद ने, श्री हरदयाल सिंह महाविद्यालय में डॉ. सुनील कुमार द्विवेदी ने, मां भारती सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक जगदीश प्रजापति ने, एसपीआई इंटर कालेज में महंत विष्णु दत्त स्वामी ने, मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने, आर्य कन्या महाविद्यालय में डॉ. राजेंद्र सिंह ने, स्वामी विवेकानंद कालेज में विद्यार्थियों ने, मदरसा शाने अली अरेबिक कालेज में रमजान खान ने, न्यू सरस्वती विलेज का. इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संतोष दुबे ने, मदरसा इकरा एकेडमी अरेबिक कालेज में प्रधानाचार्य अजहर खान ने, इकरा एकेडमी इंटर कालेज में फिजा खान ने, बिपिन बिहारी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना ने तिरंगा लहराया।
सेठ अयोध्या प्रसाद मेमोरियल कर्माबाई हाईस्कूल में डॉ. केसी साहू ने, श्री लक्ष्मी विद्या मंदिर में उज्ज्वल मोदी ने, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हरिहर सहाय ने, प्रगति कांवेंट जूनियर हाईस्कूल में कस्तूरी देवी ने, श्री गुरु हरिकिशन महाविद्यालय में प्रबंधक अवतार सिंह व महेश राय ने, जेकब हाईस्कूल में चंद्रकांता जेकब ने, सेंट मार्क्स कालेज में विवेक सोनी ने, आर्मी पब्लिक स्कूल में चेयरमैन सुमित माथुर ने ध्वजारोहण किया। आदर्श पब्लिक इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने पांच सौ मीटर का झंडा यात्रा निकाला। घोड़ों पर रानी लक्ष्मीबाई व अन्य वीरांगनाओं के स्वरूपों की झांकी निकाली गयी। पैगामे इत्तेहादुल मुस्लिमीन संस्था के वसीम इकबाल, समीर खान आदि ने रैली निकाली।