डकैती में सराफा कारोबारी के घर डकैती में पिता-पुत्र गिरफ्तार
- ढाई लाख रुपये के जेवरात व साढ़े 38 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
चौधरयाना निवासी सराफा कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्की राय को गिरफ्तार किया है। डकैती का माल रखने के आरोप में उसके पिता रामकृपाल को भी पकड़कर माल बरामद किया है। दोनों के पास से ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात व साढ़े 38 हजार रुपये बरामद किए हैं।
एसएसपी जेके शुक्ल ने बताया कि डकैतीकांड में शामिल अंदर उन्नाव गेट निवासी विक्की राय को स्वाट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, कोतवाल अजय पाल सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर स्वतंत्र कुमार ने पंचवटी कॉलोनी से दबोचा, जबकि उसके पिता को घर से गिरफ्तार किया। विक्की राय के पास से साढ़े 28 हजार रुपये व एक तमंचा मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर से पिता को गिरफ्तार किया। यहां से दस हजार रुपये व ढाई लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। वारदात में शामिल सराफा कारोबारी का पुराना नौकर कृष्णा व तीन अन्य अब भी फरार हैं।