फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर लगेंगे सोलर पावर प्लांट

Thu, 04 Jan 2018 01:24 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
solar plant - फोटो : demo
विज्ञापन
गर्मियों में बिजली जाने पर पानी की किल्लत से महानगर वासियों को बचाने के लिए नलकूपों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इन नलकूपों पर कितना खर्चा आएगा, यह अभी तय नहीं है। महानगर में 29 नलकूपों से 75 हजार की आबादी को पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

सरकारी कुओं पर पंप लगाकर या बोर करके दी जाने वाली पानी की सप्लाई को नलकूप को कहा जाता है। जिन क्षेत्रों में टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है, उन क्षेत्रों में नलकूप लगाकर की पानी की व्यवस्था की जाती है। शहर में ज्यादातर नलकूप घनी आबादी में लगी हैं। ऐसे में बिजली न होने पर उससे जुड़े क्षेत्रों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए शासन नलकूपों पर सोलर प्लांट लगाने जा रहा है। योजना का एस्टीमेट तैयार हो रहा है। जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी मिश्रा ने बताया कि झांसी के अलावा जालौन व ललितपुर के नगरीय क्षेत्र के ट्यूबवेलों पर भी सोलर प्लांट लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें