टैग: कोहरे का असर
-----------------
छपरा मेल निरस्त, नौ घंटे लेट आई छत्तीसगढ़
दो से तीन घंटे देरी से चल रहीं 12 से अधिक ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल सोमवार को निरस्त और अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सबसे अधिक नौ घंटे देरी से आई। इसके अलावा 12 से अधिक ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
ग्वालियर से बरौनी मेल जाने वाली छपरा मेल बृहस्पतिवार को निरस्त रही। इस ट्रेन के न चलने से कानपुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्री बेहद परेशान रहे। दरअसल, यह ट्रेन झांसी से दोपहर दो बजे लखनऊ की तरफ रवाना होती है। दिन में लखनऊ की तरफ कोई दूसरी ट्रेन नहीं है। इस कारण यात्रियों के यह ट्रेन सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन में यात्रियों को बैठने के लिए जगह भी आराम से मिल जाती है।
इसके अलावा अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस चार घंटे, आगरा झांसी पैसेंजर तीन घंटे, मदुरई से निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति तीन घंटे, खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी ढाई घंटे, गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, जम्मू से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस दो घंटे, चेन्नई से जम्मू जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक देरी से आईं।
ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया। साथ ही आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया लौटाया गया।