फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर ट्रेनों में नहीं जगह-City

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस व नए साल पर जश्न कन्फर्म, टिकट वेटिंग
विज्ञापन

झांसी से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की सीटें फुल, तत्काल का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नए साल व क्रिसमस पर सात दिन पहले व सात दिन बाद तक के कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। अगर किसी ने एक महीने पहले भी धार्मिक या पर्यटक स्थलों पर घूमने का प्लान बनाकर वेटिंग का टिकट लिया हो तो उसका कन्फर्म होना भी संभव नहीं दिख रहा है। अब सिर्फ तत्काल टिकट का ही सहारा है।
नए साल पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गोवा, मुंबई, केरल, कन्याकुमारी, शिर्डी, तिरुपति, वैष्णो देवी, मनाली, शिमला समेत कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने जा रहे हैं। कोई गोवा और मुंबई में समुद्र तट का मजा लेगा तो कोई गोवा की शाम नए साल के नाम करेगा। यही कारण है कि 22 दिसंबर से सात जनवरी तक प्रमुख ट्रेनों की सीटें फुल हैं। जम्मू की तरफ जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी- जबलपुर एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में 15 जनवरी तक जगह नहीं है। स्लीपर में दस जनवरी के बाद के लिए कंफर्म टिकट मिल सकता है। मनमाड, मुंबई, गोवा की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, लखनऊ- मुंबई एक्सप्रेस, लखनऊ- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस ट्रेनों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला, कुल्लू मनाली के लिए अंबाला, चंडीगढ़ तक जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का भी यही हाल है। जो लोग तिरुपति, चेन्नई, रामेश्वरम जाना चाहते हैं, उन्हें पांच जनवरी के बाद स्वर्ण जयंती, तिरुपति एक्सप्रेस, जी टी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बर्थ मिल सकती है। कई लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने पर फ्लाइट में टिकट बुक कराए, लेकिन उनको आम दिनों के किराए की तुलना में 20 प्रतिशत तक किराया अदा करना पड़ा। प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए अब तो फ्लाइट में भी जगह नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें